Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वाहन के धकके से साइकिल सवार छात्रा की मौत

मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। थाना कोतवाली क्षेत्र तिवारीपुर स्थित एमजेआरपी स्कूल के पास शुक्रवार को डाक वाहन के धक्के से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गौसपुर गांव निवासी सूरज सिंह यादव की पुत्री नेहा यादव (16) अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। वह रोज की तरह साइकिल से सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। वह तिवारीपुर स्थित एमजेआरपी स्कूल के पास पहुंची ही थी कि मोहम्मदाबाद से गाजीपुर की ओर जा रही डाक वाहन से उसे धक्का लग गया।धक्का लगते ही घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। इस घटना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय और हल्का निरीक्षक रामआश्रय यादव मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के साथ वाहन को कोतवाली ले आयी। इस संबंध में छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दिया है। घटना के बाद अष्ट शहीद इंटर कॉलेज में प्रबंधक अवध बिहारी राय, प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरि, शिक्षकों और छात्रों ने मृतक छात्रा के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

Popular Articles