Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सेवानिवृत कर्मचारियों का अधिवेशन अक्टूबर में

गाजीपुर। सेवा निवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ऐसोसिएशन की मासिक बैठक डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के संघ भवन में जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई।उन्होने कहा कि एसोसिएशन का कार्यकाल पूर्ण हो चुका है। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर अक्टूबर में ऐसोसिएशन का द्विवार्षिक महाधिवेशन प्रदेश अध्यक्ष,महामंत्री के पर्यवेक्षण में कराया जायेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने कहा कि इस आयोजन में सहयोग करने का कष्ट करें।जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने एक माह में पांच सौ सक्रिय सदस्य बनाने की अपील की,कोषाध्यक्ष अशोक कुमार ने विगत तीन साल के क्रिया कलाप का सम्पूर्ण विवरण बैठक में प्रस्तुत किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर एस वर्मा एवम संरक्षक बरमेश्वर उपाध्याय, पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य डा हरिहर सिंह,एवं डा व्यास मुनि राय का ऐसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण किये। बैठक में पीजी कालेज के पूर्व प्रवक्ता डा श्रीकांत पाण्डेय ,शिव शंकर यादव,बाल कृष्ण यादव,परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप यादव,जिला मंत्री बैजनाथ तिवारी,राम अवध यादव,अमर नाथ तिवारी,अमर अनूप सिन्हा,उग्रसेन सिंह, डी एन राय, इं राम नाथ ठाकुर, इं विजय शंकर राय, डा सुग्रीव सिंह, डा पी एन सिंह,पारस नाथ राय,राज किशोर सिंह, अक्षयबर  राय,रामानुज राय,नरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह,बिरेंद्र सिंह,जनार्दन सिन्हा,मुहम्मद अखलाक ,श्री प्रकाश द्विवेदी उपस्थित रहे। संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह एवं अम्बिका दूबे ने किया।

Popular Articles