
गाजीपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मंगलवार को पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचे। इसके बाद उप मुख्यमंत्री मेडिकल कालेज अस्पताल, वार्ड नं0 06 मलीन बस्ती बंधवा, राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास ददरी घाट, का स्थलयी निरीक्षण किया । उन्होने अस्पताल में जाकर इमरजेंसी वार्ड, पर्ची काउण्टर, ओपीडी,दवा वितरण कक्ष सहित अन्य वार्डो का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में इलाज कराने आए लोगों से अस्पताल के व्यवस्था की जानकारी ली।उन्होने प्रधानाचार्य डा. आनंद मिश्रा को निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छा व्यवहार करते हुए उनका समुचित इलाज किया जाए। दवा वितरण कक्ष में जाकर दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली गयी । उन्हेन निर्देश दिया कि सभी आवश्यक दवाएं उपलब्ध रहे।

बाहर की दवा न लिखी जाये, रोस्टर के अनुसार नियमित बेडशीट बदली जाए। इसके साथ ही अभिलेख का रखरखाव ठीक से किया जाए। उन्होने निर्देश दिया कि पर्ची काउण्टर की संख्या बढाते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वृद्ध नागरिको, के लिए पर्ची कटाने से लेकर दवा वितरण तक अलग काउण्टर बनाया जाये।

अस्पताल मे मरीजो एवं उनके साथ आने वाले ब्यक्तियो के बैठने वाले स्थानो पर पंखा व प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उप मुख्यमंत्री वार्ड नं0-6 बंधवां मलीन बस्ती का भ्रमण के दौरान उन्होने बस्ती में स्थित बाबा साहब डा0 भीम राव अम्बेडकर की मूर्ती पर माल्यार्पण कर नमन किया । उन्होने बस्ती में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से वार्ता किये। बच्चों में चॉकलेट भी वितरित किया ।

इस दौरान वहां उपस्थित महिलाओ ने सरकार की योनजाओ से मिलने वाले लाभो को दिये जाने की बात कही । जिस पर उन्होने तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकता है कि सबसे अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति को सरकार की विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करते हुए उनके जीवन स्तर को सुधारने का कार्य किया जाए।उप मुंख्यमंत्री ने 1632.79 लाख की लागत से निर्माणाधीन राजकीय महिला डिग्री कालेज 200 बेडेट महिला छात्रावास, मल्टीपर्पज हॉल तथा बास्केटबाल कोर्ट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास के मॉडल का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से श्रमिकों की संख्या, प्रयोग की जा रही सामग्री, कार्य की प्रगति आदि की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता, कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण, सूचना अधिकारी राकेश कुमार ,राकेश त्रिवेदी सहित पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।




