Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रिटायर फौजी ने अपने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की आत्महत्या

जखनियां (गाजीपुर)। भुडकुडा कोतवाली के झोटना गांव में सोमवार की रात रिटायर फौजी ने अपनी लाइसेंसी 12 बोर की एक नाली बन्दूक से सीने में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पहुंची मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कमरे के अंदर से उनकी एक नाली बंदूक व एक कारतूस का खोखा को कब्जे में ले लिया।। पुलिस ने पूर्व फौजी की पत्नी शशिकला सिह की तहरीर पर शव को कब्जे मे ले लिया। बताया जाता है कि देवानंद सिंह घर पर अकेले रहते थे। उनकी पत्नी आजमगढ़  मायके में रहती थी। कभी-कभी घर आती थी। इनका एक ही लड़का ज्ञानी सिंह जो अपनी पत्नी के साथ मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते थे। देवानंद सिंह सोमवार की शाम अपने घर के अंदर रोज की भाति जाकर दरवाजा बंद कर सोने चले गए ।मंगलवार को देर सुबह तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोस के लोग इनका दरवाजा खुलवाने लगे। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना भुडकुडा कोतवाली को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने फॉरेंसिक टीम बुलवाकर दरवाजा खोला तो अंदर बेड पर इनके शव के पास में उनकी एक नाली बंदूक व एक कारतूस का खोखा पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इसकी सूचना उनके पत्नी शशि कला को दी। शशिकला रोती बिलखती घर पहुंची ।घटना की जानकारी होते ही लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुत्र ज्ञानू को मुंबई से अपने परिवार के साथ. घर के लिए रवाना हो गया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी डीपी सिंह ने कहा कि पूर्व फौजी ने अपने ही लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण क्या था पुलिस जांच कर रही है।

Popular Articles