Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार

गाजीपुर।  नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म सोमवार से लागू हो गए। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के पहले चरण में व्यापारियों और ग्राहकों के बीच जनसंर्पक किया। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को पदयात्रा कर महुआबाग चौराहे पर कारोबारी प्रतिष्ठानों में जाकर कारोबारियों और वहां मिले ग्राहकों से बात की, जीएसटी सुधारों पर उनकी प्रतिक्रिया जानी। उन्होंने कारोबारियों से आग्रह किया कि मोदी सरकार से उपहार स्वरूप घटी जीएसटी का लाभ ग्राहकों को अवश्य दें और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठानों पर ‘घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार,’ कम जीएसटी का लाभ उठाओ, स्वदेशी उत्पाद घर लाओ,  का पोस्टर जरूर लगाएं।‘जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान’ के तहत उप मुख्यमंत्री ने पदयात्रा की और मार्ग पर स्थित कई दुकानों में जाकर व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने जीएसटी की घटी दरों को लेकर उनसे संवाद किया। उन्हें जीएसटी की घटी दरों से संबंधित एक स्टीकर दिया। साथ ही कहा कि जीएसटी की घटी दरों का लाभ ग्राहकों को जरूर दीजिए। इससे आपका कारोबार और समृद्ध होगा। उप मुख्यमंत्री सबसे पहले एक दुकान पर गए। यहां प्रतिष्ठान के उच्च प्रबंधन ने उनका स्वागत किया।  उप मुख्यमंत्री ने खुद प्रतिष्ठान के मुख्य द्वार पर जीएसटी की घटी दरों का स्टीकर चस्पा किया। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इससे आपका बाजार और मजबूत होगा। प्रतिष्ठान प्रबंधन ने बताया कि जीएसटी कमी का लाभ दिया जाना शुरू कर दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री की पदयात्रा में ‘घटी जीएसटी बढ़ा व्यापार, धन्यवाद मोदी सरकार’ के खूब नारे लगे। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद डा संगीता वलवंत, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, अध्यक्ष जिला पंचायत सपना सिंह, पूर्व विधायक जमांनिया सुनीता सिंह, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय, ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, राकेश त्रिवेदी,  पार्टी कार्यकताओं सहित जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, सहित अन्य साथ पदयात्रा में शामिल रहे।

Popular Articles