Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि हैः गोपाल सिंह

गाजीपुर ।दुर्गा पूजा पर्व को देखते हुए विद्युत विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। विद्युत वितरण खण्ड नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने सोमवार को नगर क्षेत्र में स्थापित विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों के आसपास लगाए गए विद्युत पोल, तारों और कनेक्शन भी देखे। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता ने पूजा समितियों को सुरक्षित विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचने के लिए विभाग मुस्तैद है और जहां-जहां सुधार की जरूरत है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसी को ध्यान में रखते हुए विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है।

Popular Articles