Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइक सवार दो लूटेरे गिरफ्तार

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने 21 सितंबर को महाराजगंज बाजार में 75 हजार रुपये की हुई लूट के मामले में बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली के उपनिरीक्षक अशोक कुमार पुलिस कर्मियों के साथ महराजगंज बाजार में हुए लूट के मामले में लूटेरों की तलाश कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो युवको को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवको ने अपना नाम सकरा मडहुआ निवासी वकील बिंद तथा राजेश कुमार बिन्द बताये। इस मामले में कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय ने बताया कि महराजगंज की रहने वाली मेवाती देवी अपने पुत्र को 75 हजार रुपये देने छवनी लाइन जा रही थी। बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवक जबरदस्ती छीन कर फरार हो गये थे। इस मामले में पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दिया था।

   

Popular Articles