
गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत के पहल पर बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति (टीएसी) में आठ सदस्यों की नियुक्ति को केंद्र सरकार ने मंजूरी देदी है।केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्र के माध्यम से जानकारी दिया है कि सांसद डा. संगीता बलवंत के अनुशंसित व्यक्तियों में से आठ सदस्यों को समिति में रखा गया है। सदस्यों में करंडा मंडल प्रभारी मनोज बिंद , भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष हरेंद्र यादव , भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरन सिंह, भाजपा सक्रिय सदस्य कमला गिरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र दुबे , अनु. मोर्चा के जिला मंत्री रंजीत कुमार, मंडल उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह एवं भाजपा के सक्रिय सदस्य विकास बलवंत शामिल हैं।डा. संगीता बलवंत ने नामित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि वे दूरसंचार सेवाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण सुधार के लिए सकारात्मक योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि दूरसंचार सेवाएं आज के युग में विकास और सुशासन की रीढ़ हैं।




