
गाजीपुर। दुर्गापूजा व दशहरा को देखते हुए प्रशासन ने 22 सितंबर से पांच अक्टूबर तक रुट डायवर्जन किया गया है जिसके दृष्टिगत रखते हुये सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए डायवर्जन स्कीम लागू किया जायेगा।महाराजगंज हाइवें से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेंगे। वह हाइवे से जंगीपुर के तरफ चली जायेंगी।हंसराजपुर से यादव मोड़ आने वाले वाहनों को जंगीपुर थाना होते हुए हाइवे पर जायेगें।चौकिया बाजार से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे। हाइवे के तरफ डायवर्जन किया जायेंगा। अरशदपुर मोड़ जंगीपुर से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नहीं आयेगे।बलिया/ भांवरकोल की तरफ से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर के मरदह के तरफ से होते हुए NH-31 वाराणसी गोरखपुर हाईवे को जायेगे । यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से मुहम्मदाबाद के तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये।यदि कोई वाहन किन्ही कारणों से अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय।कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे, लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दियें जायेगें।करण्ड़ा से आने वाले भारी वाहन चोचकपुर से सैदपुर होते हुये अपने गन्तव्य स्थान पर चले जायेगें।
इनसेट-डायवर्जन के दौरान आकस्मिक वाहन जैसेः-पुलिस, एम्बुलेंस, मरीज वाहन, स्कूली वाहन फायर टेण्डर व आवश्यक सेवाओं वाले वाहन जैसेः दुग्ध वाहन, गैस वाहन, पेट्रोलियम वाहन व कच्चे माल वाहन इत्यादि वाहन अपने गन्तव्य मार्ग से जायेगें।




