Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

हाइवे पर खड़े डंफर से टकराई बस

बिरनों (गाजीपुर)। थाना के दाडी कलां टोल टैक्स के पास हाइवे पर खड़ा डंपर में जनरथ डिपों ने टक्कर मारी। इस दुर्घटना में छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही पिलस पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।  बताया जाता है कि हाईवे पर शनिवार की रात डाढ़ी कला के पास हाइवे किनारे एक डंपर खड़ा था। गोरखपुर से वाराणसी तेज गति से जा रही जनरथ डिपो बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार 24 लोगों में से छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग दौड़े पड़े। टक्कर होने से जनरथ बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।सूचना मिलते ही बिरनो थाना प्रभारी बालेंद्र यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाया । घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में 6, घायलों का इलाज चल रहा है। बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों चालक को बैठाया गया है फिलहाल किसी के तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।तहरीर मिलती है को कार्रवाई की जायेगी।

Popular Articles