
सैदपुर गाजीपुर। खानपुर पुलिस ने 22 सितंबर को बहेरी डगरा के पास वाहन चेकिंग के दौरान दो बोलेरो से चोरी के 213.500 किलो ताँबे के तार व 65.30 किलो एल्युमिनियम के तार बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की कीमत करीब दो लाख रुपये आंकी गई है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह और उपनिरीक्षक कमल भूषण राय पुलिस टीम के साथ बहेरी डगरा रोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस ने दो बोलेरो को रोका। चेकिंग के दौरान बोलेरों में रखा कई कुंतल तार बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों ने अपना नाम जौनपुर जिले के चन्दवक घाट निवासी चन्दन ,रामसकल, पंकज तथा खानापट्टी गायघाट निवासी संजय बताये। पुलिस पकड़े गये लोगों से पूछताछ कर रही है।




