
जमानियां (गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वाधान में रविवार को बरुईन स्थित एक मैरिज लॉन में राणा सांगा स्वाभिमान यात्रा एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र सहित चंदौली बिहार व कई जनपदों से क्षत्रिय समाज के लोग पहुंचे थे। आयोजक ने बलिदानियों,कवियों,शिक्षा,खेल,औषधि,सामाजिक संस्था के क्षेत्र में परचम लहराने वाले लोगों के स्वजन को भी अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्वाभिमान यात्रा का स्वागत जमानियां के पदाधिकारियों ने गंगा पुल पर माला पहनाकर किया।इसके बाद यात्रा एनएच 24 होते हुए राजकिशोर सिंह महाविद्यालय पहुंचा । जगह जगह यात्रा का स्वागत हुआ।जय भवानी जय महाराणा प्रताप का नारा सड़को पर गूंज रहा था।लॉन में यात्रा पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर अवनीश सिंह ने कहा कि समर्पण,त्याग व बलिदान संगठन का कार्य है।संगठन की शक्ति बहुत बड़ी शक्ति है।यही समाज आपको एक दिन सम्मान देगा। यह आपके संघर्ष से मिलेगा।राजनीतिक की बागडोर को पकड़ कर रखना है।पुलिस गाजीपुर में युवक को मार देती है और कोई राजनीतिक दल सड़क पर नहीं आता केवल संगठन ही पहुँचता है। पार्टी पर आश्रित न हो। आप अपने शक्ति को भूल गए है नहीं तो इस समाज से सांसद व विधायक बना सकते है।हनुमान बनिए तभी शक्ति का आभास होगा।सनातन के सबसे मजबूत प्रहरी है। लेकिन हमारे पूर्वजो के कुल को बदल दिया जाय यह ठीक नहीं है। हम इसका प्रतिरोध करेंगे।इसके लिए लड़ाई लड़नी होगी।।सामाजिक,आर्थिक राजनीतिक व वैचारिक रूप से मजबूती मिलेगा। शिक्षा के साथ स्वाभिमान कि लड़ाई लड़नी होगी।पूर्वजों का अपमान बर्दाश्त नहीं। संगठन संख्या से नहीं संकल्प से चलता है।पांडव के पास संकल्प का ही बल था।वही शेर सिंह राणा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरजेपी ने राणा सांगा के इतिहास को बताया।कहा कि तोप, बंदूक व तलवार से सत्ता नहीं लोकतंत्र के रास्ते से सत्ता मिलती है।इसलिए आप भी अपना सोच बदलिए।राणा सांगा बहादुर थे।राणा सांगा के तलवार को बाबर के तोप ने हराया। बाबर ने 500 वर्षो तक राज्य किया।इसके बाद अंग्रेज आये उन्होंने बंदूक के बल पर 1947 तक राज किया।इसके बाद लोकतंत्र आया।सत्ता का रास्ता वोटिंग मशीन से तय हुआ और तलवार,बंदूक व तोप को हराया और विभिन्न पार्टियों के लोगों ने राज किया।क्षत्रिय समाज तलवार के दम पर सत्ता पर राज करने की सोच रहा है।लेकिन सत्ता पर राज का रास्ता ही बदल गया।जो समाज सही समय पर सही हथियार नहीं चलाया वह बर्बाद हो जाता है।लोकतंत्र के हथियार को जब तक नहीं चला पाएंगे सत्ता के रास्ते पर वापस नहीं होंगे। पार्टी का सांसद व विधायक पार्टी का कठपुतली होता है।दूसरे समाज व एक मिशन की तरह अपने झंडा को लेकर नहीं चलेंगे तो आप पीछे हो जाएंगे।सामाजिक संगठन की आवश्यकता बहुत ज्यादा है।

आपके पूर्वज ने मांगा नहीं दिया हैं।बिहार के प्रदेश में चुनाव है सत्ता में हिस्सेदारी बनी तो समाज का मुद्दा उठाया जाएगा। किसी भी समाज की समस्या को विधानसभा व लोकसभा में ही दूर किया जा सकता है।लोकतंत्र का सही हथियार चलाना सीखिए।बटन कहा दबाना है इसकी समझ होनी चाहिए तभी समाज विकास करेगा।वही क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहाँ की क्षत्रिय समाज के सम्मान के लिए शेर सिंह राणा ने हमेशा लड़ा।आवाहन किया कि समाज के लोग दहेज,नशाखोरी को रोकने के लिए कार्य करें।दहेज प्रथा समाज के लिए कलंक बनता जा रहा है। क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम संकल्प का है।इसलिए सभी लोग समाज के विकास के लिए संकल्पित हो। इस मौके पर अमरनाथ सिंह,विनय सिंह,अमरेंद्र सिंह,रणवीर सिंह,अमित सिंह,राजू सिंह,आलोक,उदय सिंह करणी सेना जिलाध्यक्ष कैमूर,ब्लॉक प्रमुख पलना सोनू सिंह,रणविजय सिंह,मनोज सिंह काकू बिहार प्रदेश अध्यक्ष आदि लोग रहे। संचालन राकेश सिंह मंटू व अध्यक्षता कैलाश सिंह ने किया।




