Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस की गोली से दो बदमाश घायल

गाजीपुर।थाना जंगीपुर एवं बिरनो पुलिस ने 14 सितंबर को भवरहा मोड के पास मुठभेड़ में दो गौ- तस्कर गोली लगने से घायल हो गये। दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। उनके कब्जे से दो तमंचा, दो कारतूस का खोखा , दो कारतूस तथा पिकअप पर लदा चार गौ- वंश बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों  के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बिरनो थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ रात में नसरतपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार एक पिकअप मरदह से जंगीपुर की तरफ आ रही थी । पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार तेजी से भागने लगे । पुलिस उसका पीछा करते हुए बिरनो थानाध्यक्ष बालेंदु कुमार ने जंगीपुर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी को सूचना दी कि एक पिकअप तेजी से भाग रही है। दोनों थाने की पुलिस पिकअप सवारों को घेरने लगी। भवरहां मोड  के पास खुद को घिरा देख पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चलाने लगे। पुलिस ने भी अपने को बचाते हुए फायरिंग की। गोली दोनों बदमाशों के पैर में लगी। दोनों घायल हो गये।। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया।। पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना नाम करीमुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष राजभर तथा दुल्लहपुर थाना के जमसड़ा निवासी सोनू यादव बताये। पुलिस का कहना है कि पकड़े गये दोनों गौ-तस्कर पर सोलह मुकदमें दर्ज है।

Popular Articles