
दिलदारनगर (गाजीपुर)। पुलिस ने 12 सितंबर को रक्सहां बाईपास के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से दस पेटी में शराब बरामद किया है। इस मामले में एक तस्कर को भी पकड़ा है।बरामद शराब की कीमत करीब 71 हजार रुपये है।उपनिरीक्षक बालेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ रक्सहां बाईपास पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर रक्सहाँ बाई पास मेन रेलवे क्रासिंग के पास तेज गति से आ रही एक कार को रोका। पुलिस ने कार की तलाशी की तो उसमें रखा दस पेटी शराब बरामद हुआ। पुलिस ने जमानियां के लमुई रेलवे स्टेशन निवासी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब बिहार ले जाया जा रहा था। सुनील यादव पर दो मुकदमें दर्ज है।




