Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

विजय पटेल अध्यक्ष और कैलाश यादव बने मंत्री

जमानियां (गाजीपुर)। विद्युत मजदूर पंचायत शाखा जमानियां का वार्षिक सम्मेलन गुरुवार को एक मैरिज लॉन में हुआ।  सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता  विवेक खन्ना ने  किया। सम्मेलन में कर्मचारियों ने जमानियां डिवीजन के नवागत अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय कटियार का स्वागत किया। वार्षिक सम्मेलन में  डिवीजन के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा किया गया एवं  नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।  सम्मलेन में पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री ने निर्भय नारायण सिंह कहा कि जमानिया नई कमेटी को संगठन द्वारा प्रदत्त सभी अधिकार दिए गए हैं। नई कमेटी कर्मचारी समस्याओं से संबंधित मांग पत्र अपने अधिकारियों को प्रेषित करेगी और समस्या का निराकरण कराया जाएगा।नवागत अधिशासी अभियंता विजय कटियार ने विभाग का प्राथमिक लक्ष्य उपभोक्ताओं को सही और समय पर बिजली बिल उपलब्ध कराना ताकि लोग समय पर बिल जमा कर सकें और किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होने आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा और विद्युत व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देना और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए हर स्तर पर निगरानी और सुधार की प्रक्रिया तेज की जाएगी। इसके बाद सम्मेलन में नई कमेटी का गठन किया गया।जिसमें अध्यक्ष विजय पटेल व कैलाश यादव मंत्री, उदय सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष, आलोक रंजन कोषाध्यक्ष, कपिल गुप्ता, अनीस अहमद, मुकेश बाबू, सत्येंद्र कुशवाहा को उपाध्यक्ष) विजय कुशवाहा, सचिन गुप्ता, मानसिंह, बीरबल राजभर को संगठन मंत्री व धनंजय बिंद, संतोष गुप्ता, श्रीकांत मौर्य, शैलेश कुशवाहा को संयुक्त मंत्री एवं सलीम अंसारी मीडिया प्रभारी एवं प्रचार मंत्री, राकेश कुशवाहा को बनाया गया।वहीं कमलेश कुशवाहा, अशोक यादव, अरविंद यादव, संदीप कुमार, गुप्तेश्वर राम, ज्योतिकांत को उप मंत्री एवं अरुण कुमार कार्यालय मंत्री चुने गए।इसके बाद अतिथियों ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर इंजीनियर सुधाकर अधिशासी अभियंता सैदपुर, इंजीनियर गोपाल सिंह अधिशासी अभियंता नगर , मुन्नीलाल एसडीओ टाउन, प्रवीण मौर्य एसडीओ रेवतीपुर, अमित सिंह एसडीओ दिलदारनगर , मुन्नी कुमारी सहायक अभियंता मीटर दिलदारनगर,शिव दर्शन सिंह मामा संरक्षक विद्युत मजदूर पंचायत, अरविंद श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष, प्रवीण सिंह मंडल मंत्री, भानु कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, शशिकांत बाबू, इकराम बाबू, विशाल बाबू, जितेंद्र विश्वकर्मा, शशीकांत मौर्य, अरुण कुशवाहा, अशोक मौर्य, जितेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, श्रीकांत यादव, अरविंद मौर्य, रविंदर यादव, अश्वनी सिंह, रामधन, वीरेंद्र पासवान, सुनील कुशवाहा , प्रमोद कुमार, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन अजय विश्वकर्मा एवं अध्यक्षता अधिशासी अभियंता इंजीनियर विजय ने किया।

Popular Articles