Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सांसद धर्मेद्र यादव पहुंचे सपा छात्रसभा जिलाध्यक्ष अभिषेक के घर

गाजीपुर। आजमगढ़ के सपा सांसद धर्मेंद्र यादव बुधवार को सदर ब्लाक के रसूलपुर बेलवा के नसीरपुर गांव में सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुशवाहा पंकज के घर जाकर वहा मौजूद सैकड़ों मौर्य समाज के लोगों से मिलकर 2027 के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने का लोगों से आवाहन किया। सांसद धर्मेद्र यादव पगडंडी के रास्ते होते हुए कार्यकर्ता के घर पहुंचे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की 2027 में आप लोग मिलकर सरकार बनाएं ताकि भारतीय जनता पार्टी का सुपड़ा साफ हो सके। उन्होंने कहा कि बीजेपी के सामने अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और बिना मुद्दे के बीजेपी चर्चा में आना चाहती है। इससे ज्यादा मैं और क्या कुछ कहूंगा हम लोग विपक्ष में रहने के बावजूद जितना संभव हो सकता है उसे संभव से भी ज्यादा अखिलेश यादव लोगों की मदद कर रहे हैं।

प्रदेश की राजनीति में अखिलेश यादव के चेहरे के सामने कोई टिक नहीं सकता। ऐसे व्यक्ति के ऊपर हल्की बातें कर लोग अपने को चर्चा मिलने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सांसद धर्मेद्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। अपने स्वागत से गदगद दिखे सांसद। इस दौरान जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, विधायक डा. वीरेंद्र यादव, विधायक जैकिशन साहू, विधायक मन्नू अंसारी,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी लोहिया वाहिनी के अभिषेक यादव, अंशु यादव, संतोष पॉल, रामधारी यादव,धनंजय कुमार, राजन विश्वकर्मा, विनोद कुशवाहा, कुणाल मौर्य, शुभम यादव, मुन्नू पाल कन्हैया पाल, प्यारे लाल भारती, प्रेम राजभर, सुरेश बिंदखुशहाल बिंद, इंद्रजीत कुशवाहा, रविशंकर कुशवाहा समेत तमाम सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Popular Articles