Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा की व्यवस्था होः सीडीओ

गाजीपुर। मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य ने गौआश्रय स्थलों के सम्बन्ध में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के भरण पोषण के लिए चारागाह की भूमि पर हरे चारे की बुवाई की गहन समीक्षा की। जिसमें जिले की प्रगति कम पाये जाने पर रोष व्यक्त करते हुए सभी उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलाकर एक सप्ताह में चारागाह की भूमि पर नेपियर घास लगाने के निर्देश दिए । मुख्य विकास अधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को तहसील स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित कर गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए भूसा, हरा चारा एवं चोकर आदि की व्यवस्था मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। जिन गोआश्रय स्थलों पर हरा चारा उपलब्ध नहीं है, वहां तत्काल साईलेज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। गोआश्रय स्थलों पर मानक के अनुरूप अद्यतन अभिलेख नहीं पाये जाने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सभी खण्ड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, को कन्ट्रोल रूम स्थापित कर प्रतिदिन गोआश्रय स्थलों में गोवंशों को दिए जा रहे भूसा, हरा चारा एवं चोकर का फोटो/वीडियो मंगाकर अनुश्रवण करने के निर्देश दिये।बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अरविन्द कुमार शाही, परियोजना निदेशक दीन दयाल वर्मा, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, नोडल अधिकारी गोशाला राकेश कुमार गौतम, जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका /नगर पंचायत, पशु चिकित्साधिकारी एवं गोआश्रय स्थलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles