
जमानियां (गाजीपुर) । मत्स्य मंत्री संजय निषाद के निर्देश पर जबुरना ग्राम सभा के केशरूवा में मंगलवार को जन चौपाल का आयोजन हुआ।चौपाल में स्वास्थ्य,पशु ,बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार की योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को बताया गया। प्राथमिक विद्यालय केशरूवा के छात्र छात्राओं से मीड डे मील के बारे में एसडीएम ज्योति चौरसिया ने जानकारी ली और छात्रों के जवाब को सुन संतुष्ट रही। चौपाल में आधार कार्ड ,जन्म प्रमाण पत्र ,राशन कार्ड, सोलर पैनल,विधवा,दिव्यांग, वृद्धावस्था पेंशन मत्स्य पालन,सहित अन्य योजनाओं के लिए लाभार्थियों ने आवेदन किया।एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लाभार्थियों के आवेदन की जांच कर उन्हें सरकार के योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया।एसडीएम ने कहां की सरकार की ओर से विभिन्न कल्याणकारी योजना संचालित हो रहे है।पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके। उसके लिए ग्राम सचिव,लेखपाल व तहसील तथा ब्लॉक के अधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करें तथा तय समय में पात्रों को योजना का लाभ दे।साथ ही अधिकारी गांवों का समय समय पर भ्रमण कर ग्रामीणों से वार्ता करें और उनकी समस्याओं को दूर करें।जिसमें साफ सफाई,सड़क,पानी बिजली सहित अन्य समस्या है।इस मौके पर तहसीलदार रामनरायन वर्मा,एडीओ उमेंद्र सिंह ,उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ सर्वेश,डॉ अभिजीत,पूर्ति निरीक्षक राजकुमार,ग्राम प्रधान सरफराज खां,प्रधानाध्यापक इफ्तेखार खां व विनोद सिंह आदि लोग रहे।




