
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस कासिमाबाद तहसील सभागार में अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिसमें 85 शिकायत प्राप्त हुए मौके पर आठ का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार समाधान दिवस में कुल 424 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 38 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 53 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें 06 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 43 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से 05 का निस्तारण किया गया। जखनियां तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 58 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें एक का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 38 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर पांच निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 40 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से तीन का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 107 शिकायत प्राप्त हुए।

जिसमें दस का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने तहसील के लेखपालों को निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। उन्होने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। अतः इसमें किसी भी तरह की लापरवाही या उदासीनता अक्षम्य होगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, परियोजना निदेशक, तहसीलदर कासिमाबाद, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील दिवस के बाद जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने तहसील परिसर कासिमाबाद में निर्माणाधीन आवासीय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पायी गयी कमियों को एक सप्ताह के अन्दर दुरूस्त कराने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया।




