Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नवीन राय को मिला “विद्या सेतु सम्मान

भांवरकोल (गाजीपुर)। ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर खुर्द निवासी नवीन कुमार राय को पदम् भूषण से सम्मानित राम बहादुर राय, ,पद्मश्री अशोक भगत व झारखंड(चतरा) के सांसद कालीचरण सिंह के हाथों विद्या सेतु सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में किए गए नवाचार शोध एवं उल्लेखनीय शैक्षणिक योगदान एवं जीवन मूल्यों से सर्वसमाज को जोड़ने के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यो को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय शैक्षिक संगोष्ठी में शिक्षक सम्मान समारोह 2025 आयोजित किया गया।वर्तमान में नवीन कुमार राय असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अर्थशास्त्र विभाग दिल्ली विश्वविद्यालय में कार्यरत है। और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में इकोनॉमिक्स विषय में शोधार्थी है। विद्या सेतु सम्मान मिलने की जानकारी होने पर शेरपुह गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी।ग्रामीणों ने परिजनों से मिलकर बधाई व खुशी व्यक्त की।

Popular Articles