Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मगई नदी में चार दिन से लापता युवक का मिला शव

जखनियां (गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के मर्दानपुर गांव स्थित मगई नदी में सोमवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। बताया जाता है कि मर्दानपुर गांव के कुछ लोग टहलने नदी किनारे पहुंचे तो देखा कि झाड़ी में एक शव फंसा हुआ है। इसके बाद जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकवाया। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान जखनियां ब्लॉक के शिव मंदिर के पास रहने वाले गिरजा राजभर का पुत्र भोला राजभर के रूप में हुई। जानकरी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये।परिवार वालों के अनुसार, भोला राजभर मानसिक रूप से अस्वस्थ थे और उनका इलाज चल रहा था। वह चार दिन पहले रात में अचानक घर से निकल गए थे, जिसके बाद से परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। कोई सुराग नहीं मिला। अब चार दिन बाद उनका शव मगई नदी में मिलने से पूरा परिवार सदमे में है।पुलिस मौत के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।कोतवाली प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Popular Articles