
गाजीपुर। पुलिस महानिदेशक के वामा सारथी कैलेण्डर के के तहत नौ सितंबर को पुलिस लाइन सभागार में अध्यक्षा वामा सारथी कल्यानी वर्मा की उपस्थिति में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया । स्वास्थ्य शिविर में पुलिस परिवार के सदस्यों एवं आरटीसी के प्रशिक्षुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इसके साथ ही सभी लोगो को बीमारियों से बचाव के लिए जागरुक किया गया । पोषण के महत्व और जल जनित बीमारियों से बचाव के बारे में जागरुक किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा, अध्यक्ष वामा सारथी कल्यानी वर्मा पत्नी डा0 ईरज राजा (पुलिस अधीक्षक), प्रतिभा पत्नी ज्ञानेन्द्र नाथ प्रसाद (अपर पुलिस अधीक्षक नगर) व अंकिता पत्नी शेखर सेंगर (क्षेत्राधिकारी नगर), प्रतिसार निरीक्षक उमाकान्त त्रिपाठी, वामा सारथी में कार्यरत महिला आरक्षी, पुलिस लाइन चिकित्सालय स्टाफ आदि मौजूद रहे ।




