Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया शिक्षक दिवस

गाज़ीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में  शिक्षक दिवस का किया गया। शुभारंभ प्रबंध निदेशक डा. प्रीति सिंह ने दीप प्रज्वलन दीप करके किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने के.जी. वर्ग के बच्चों ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गुरु वंदना एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को गुरु-भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। प्रबंध निदेशक ने कहा कि शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बच्चों में भरते हैं। एक अच्छा शिक्षक आशा जगा सकता है, कल्पनाशक्ति को प्रज्वलित कर सकता है और जीवन भर सीखने की प्रेरणा दे सकता है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सच्चे आधार हैं। प्राधानाचार्य चन्द्रसेन तिवारी ने कहा कि–“माता-पिता के बाद शिक्षक हमारे जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक शिक्षकों की बताई गई बातें, पढ़ाई-लिखाई और संस्कार ही बच्चे के जीवन में अनुशासन और मूल्य सिखाते हैं।

एक शिक्षक सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाता, बल्कि वह एक संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करता है। शिक्षक दिवस के मौके पर हमें अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजने चाहिए। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि इसने यह भी संदेश दिया कि “गुरु के बिना जीवन अधूरा है, और शिक्षा ही वह दीपक है जो अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय बनाता है। इस अवसर पर अमित कुमार सिंह, भोली त्रिपाठी सीसीए कोऑर्डिनेटर, श्रेया सिंह, श्वेता पांडेय, अंकित मिश्रा, धीरेंद्र वर्मा, देश दीपक, भानु सिंह, अभिमन्यु सिंह यादव, अभिषेक यादव, जूही, अर्चना पांडेय, जानकी गुप्ता, प्रतिमा कुशवाहा, ऋतंभरा श्रीवास्तव, प्रियंका राय,  अंकित राय, रोहित गुप्ता, सुनील सिंह, ओमकार यादव, एकता प्रजापति , अमरलेश यादव, चंद्रजीत यादव, निशा, सुषमा, सुष्मिता, प्रतिमा, समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Popular Articles