Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अखिलेश यादव की चलेगी आंधी,भाजपा प्रदेश से बाहरः डा. विरेंद्र

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव के अध्यक्षता में हुई।विधायक डा. विरेंद्र यादव ने संगठन को मजबूती पर बल दिया और किसानो की समस्या और बिजली की समस्या से प्रदेश मर्माहत है। छात्र नौजवान सभी लोग व जाति वर्ग परेशान हैं। भ्रष्टाचार बढ़ा हुआ है। आज अपने वोट की रक्षा करना है। पीडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आंधी चलेगी और भारतीय जनता पार्टी के लोग उत्तर प्रदेश से बाहर होंगे।रोजगार व शिक्षा से हर समाज वंचित हो गया है। उन्होने कहा कि साधन सहकारी समितियों पर यूरिया डाई नहीं मिल पा रही है। महिला सभा की विधानसभा उपाध्यक्ष रुकमिना यादव ने सभी पदाधिकारी को समाजवादी गमछा देकर के सम्मानित किया। बैठक के अंत में विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने उपस्थित समस्त कार्यकर्ताओं को 2027 के लिए संकल्पित किया।बैठक में प्रभारी मुन्नीलाल राजभर, कन्हैयालाल विश्वकर्मा , रविन्द्र प्रताप यादव, रामजन्म चौहान, एमएच खान, उपेन्द्र यादव, सुनील यादव ,कमलेश यादव, अमित कुमार ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा, रामरति यादव, शिवबदन राजभर, मोहम्मद अनवर खान, पंकज यादव, पवन यादव, राजेश कश्यप, उपेन्द्र यादव, दर्शन यादव, पंकज यादव, राजेन्द्र यादव, रुकमिना यादव, शिवप्रसन यादव, अशोक राम, सिकन्दर खान साहब, ओम प्रकाश यादव, विजय यादव, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संचालन विधानसभा महासचिव जितेन्द्र चौहान ने किया।

Popular Articles