
नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने गुरुवार को चिलार नहर पुल के पास से नाबालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी के इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है।थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता पुलिस टीम के सिरगिथा बाजार में वाहनो की चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि 24 अगस्त की रात में कम्पोजिट विद्यालय बुढ़नपुर से जो सामान चोरी हुआ था, उसे चिलार नहर पुल के पास स्थित खण्डहर में रखे है । कहीं ले जाने के फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस पहुंचकर घेराबन्दी कर दिया। पुलिस को देखते ही वहां बैठे चोर भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर धर दबोचा। पूछताछ में पकड़े युवकों ने अपना नाम शहर कोतवाली के बिंदपुरवा महाराजगंज निवासी पिन्टू बिन्द उर्फ अखिलेश, , गुलाब बिन्द , श्रवण बिन्द , विरेन्द्र कुमार बिन्द उर्फ पोमा बताये। जबकि एक नाबालिक था। कम्पोजिट विद्यालय बुढ़नपुर के प्रधानाचार्य चन्द्रभान ने थाने में 26 अगस्त को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था । पुलिस ने युवको के कब्जे से चोरी के एक एलईडी टीवी, दो मॉनिटर , दोयूपीएस, दो बैंटरी, दो एडोप्टर , दो स्पीकर , दो माइक्रोफोन , दो माउस , एक सीपीयू , एक वेब कैमरा , एक प्रिन्टर , एक स्टेपलाइजर सहित इलेक्ट्रॉनिक के सामान बरामद हुए ।




