Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अभियन्ता दिवस पर रक्तदान करेंगे कर्मचारी

गाजीपुर। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को इंजीनियर्स दिवस पर महा रक्तदान के लिए आमंत्रित किया है। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ 15 सितम्बर को अभियन्ता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डा ईराज राजा होंगे।

महासंघ के जिलाध्यक्ष इंजीनियर् सुरेन्द्र प्रताप यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ सिटी, उप जिलाधिकारी  वित्त राजस्व, उप जिलाधिकारी भू राजस्व (सीआरओ) सहित कई विभागों के अधिकारियो को आमंत्रित कर रक्तदान शिविर में सहभागिता करने के लिए अनुरोध किया है। प्रतिनिधि मंडल में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं संरक्षक अम्बिका दुबे, मनोज यादव,अंकित गुप्ता, बृजेश यादव, बैजनाथ तिवारी आदि लोग शामिल रहे।

Popular Articles