
गाजीपुर। लूर्द्स कॉनवेन्ट बालिका इण्टर कालेज में शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया। इसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य सिस्टर मेरी कुट्टी जोसेफ एवं उपप्रधानाचार्य सिस्टर प्रीति ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं मदर टेरेसा के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण करके किया। इस दौरान शिक्षकों ने केक भी काटा ।इसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें विद्यालय से जुड़े लोगों के साथ-साथ मानव समाज के कल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। शिक्षक दिवस पर गुरु-शिष्य परम्परा की चर्चा की गई । वक्ताओं ने शैक्षिक विकास को नैतिक एवं आध्यात्मिक विकास से जोड़ते हुए वर्तमान में इसकी उपादेयता को रेखांकित किया।

छात्राओं ने नाटकों का मंचन, प्रहसन एवं मनमोहक नृत्य का प्रदर्शन किया। इस मौके पर शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच खेलकूद की प्रतियोगिता हुई। इस अवसर पर विद्यालय की समस्त छात्राएँ, पूर्व छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।अन्त में लूर्द्स कॉनवेन्ट की प्रधानाचार्य सिस्टर मेरी कुट्टी जोसेफ ने छात्राओं, पूर्व छात्राओं, शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।




