
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गांव के दक्षिणी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ मेडिकल आफिसर डाक्टर अमित कुमार चौबे ने किया। शिविर में 111 पढने वाले छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया,साथ ही उन्होंने उचित परामर्श के अलावा जरूरी दवाएं भी वितरित कर उन्हें रोगों की पहचान और उससे बचने के बारे में विशेष टिप्स दिये। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कैंम्प में कुपोषण,बुखार,सर्दी,जुखाम,एलर्जी,मेंटल,फिजिकल, दंत,एनिमिया,लंम्बाई,वजन,वायरल फीवर,गला,श्वांस आदि रोगों की जांच की गई।जिसमें 6 छात्र- छात्राएं विभिन्न रोगों से ग्रसित मिले,जिनमें एलर्जी से 1,दंत 2 जबकि 3 एनीमिया से ग्रसित पाए गये,जिन्हें स्वास्थ्य टीम ने अध्यापकों, अभिभावकों को इनके उचित देखभाल के लिए जोर दिया। डाक्टर अमित चौबे ने बताया कि कि छात्रों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से मौसमी बीमारियां और इन्फेक्शन उन्हें आसानी से अपना शिकार बना लेती है।उनके पौष्टिक आहार ग्रहण करने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जीतना पढाई जरूरी है,उतना स्वस्थ रहना भी जरूरी है।इसके समय समय पर स्वास्थ्य चेक-अप के साथ ही पौष्टिक युक्त ताजा आहार/भोजन जरूरी है।इस अवसर पर डॉक्टर स्मिता,डॉक्टर सदिया,डॉक्टर इंद्रपाल,शिक्षक नेता प्रवीण शुक्ल,प्रधानाध्यापक जैसवार सत्यपाल,विवेकानंद भारती,आंगनबाड़ी मंजू राय,आशा खरवार आदि मौजूद रहे।




