Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कार्य करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं वही सम्मान पाते हैं

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली सभागार में बुधवार को विदाई समारोह का आयोजन किया। जिसमें सीओ रामकृष्ण तिवारी के स्थानांतरण पर विदाई दी गई।अपने विदाई समारोह में  क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि सरकारी सेवा में स्थानांतरण और सेवानिवृत्त एक अनिवार्य कड़ी है लेकिन सभी अधिकारियों को सम्मानित नही किया जाता, जो अधिकारी अपने कार्य करते हुए लोगों के बीच लोकप्रिय होते हैं वहीं सम्मान भी पाते है। कोतवाली प्रभारी प्रमोद सिंह ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि आप अधिकारी बनकर नहीं बल्कि घर के सदस्य के रूप में हमारा मार्गदर्शन कर अपने कार्यकाल को पूरा किया। इस अवसर पर उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता,अरुण पांडेय,राजकुमार यादव,दिनेश कुमार सिंह,कोतवाली के सभी पुलिस कर्मी व समाज सेवी उपस्थित रहे।

Popular Articles