
गाजीपुर।पीजी कालेज में पहली बार सहायक प्रोफेसरों का पहली बार सीएएस प्रमोशन ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से हुआ। दो सितम्बर को वर्चुअल साक्षात्कार के जरिए छह सहायक प्रोफेसरों को 6,000 से 7,000 ग्रेड पे में पदोन्नति प्रक्रिया की गई। पदोन्नत होने वाले सहायक प्रोफेसरों में अविनाश चंद्र राय (भौतिक विज्ञान विभाग), डॉ. मंजीत सिंह, डॉ. उमा निवास मिश्र, डॉ. राकेश कुमार वर्मा, डॉ. सुशील कुमार सिंह और डॉ. दिनेश कुमार मौर्य (सभी समाजशास्त्र विभाग) शामिल हैं। इस अवसर पर आईक्यूएसी सेल के समन्वयक प्रोफेसर (डॉ.) वीरेन्द्र कुमार सिंह, प्रोफे० (डॉ.) संजय चतुर्वेदी, डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्राचार्य प्रोफे० (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऑनलाइन प्रमोशन प्रक्रिया कॉलेज के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। इससे समय की बचत हुई और शिक्षकों का मनोबल बढ़ा। यह डिजिटल प्रशासन की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।




