Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

गंगा नहाते समय बालक डूबा, तलाश जारी

करंडा (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गोसंदेपुर के सेनापुर गांव में ननिहाल में आया बालक अंकित चौधरी (12) स्नान के करते समय गंगा में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नही चला।परमेठ गांव निवासी रामलखन चौधरी का पुत्र अंकित सेनापुर निवासी अपनी नानी नरमी के घर गया था। मंगलवार की दोपहर में गंगा घाट पर स्नान करने चला गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में डूब गया। उसे डूबता देख आस पास के लोग चिल्लाने लगे। जबतक लोग बचाते वह डूब गया। जानकीर मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोग गंगा में डूबे बालक की तलाश कर रहे है। अभीतक बालक का पता नहीं चला।थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पानी काफी गहरा है। स्थानीय लोंगो की मदद से तलाश की जा रही है।

Popular Articles