Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खराब आरओ को ठीक कराने की मांग, सौपा पत्रक

गाजीपुर। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय के नेतृत्व में छात्रों व नगरवासियों ने शहर के विभिन्न चौराहों पर लगा आरओ वाटर मशीनों की दुर्दशा को लेकर था ईओ का पत्रक सौपा। दीपक उपाध्याय ने कहा कि लाखों रुपये के सरकारी खर्च से लगाई गईं ये मशीनें रख-रखाव के अभाव में बंद पड़ी हैं। उन्होंने इस स्थिति को सरकारी धन की बर्बादी बताया और कहा कि गर्मी के इस मौसम में राहगीरों, रिक्शा चालकों और स्कूली बच्चों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। उन्हें मजबूरन पानी खरीदना पड़ रहा है। श्री उपाध्याय ने कहा कि ये आरओ मशीनें अब केवल शहर के चौराहों पर शोपीस बनकर रह गई हैं।पूर्व महामंत्री सुधांशु तिवारी और प्रगति दुबे ने भी नगरपालिका प्रशासन की इस लापरवाही पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लाखों कि लागत से आरओ वाटर मशीन लगाई गई है इसमें मैंटेनेंश के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर इन मशीनों की मरम्मत नहीं की गई, तो वे सभी नगरवासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पत्रक सौंपने वालों में प्रगति दूबे,विकास तिवारी, संतोष कुमार, राहुल यादव,रौशन सिंह,निलेश बिन्द, अमित यादव,लालू, मिथलेश कुमार, रविनाथ यादव,शिवम पासवान इत्यादि नागरिक मौजूद थे।

Popular Articles