
गाजीपुर। स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में 30 अगस्त को स्नातक संवर्ग के 278 छात्रों को टेबलेट्स वितरित किया गया। यह शासन की महात्वाकांक्षी योजना डिजिटल शक्ति के अंतर्गत टेबलेट वितरण किया गया है। इसके तहत महाविद्यालय के 496 स्नातक छात्र-छात्राओं को टेबलेट वितरित किया जाना है। मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अवधेश नारायन राय ने कहा कि डीजी-शक्ति योजना युवा वर्ग को तकनीकी रूप से सशक्त तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की उपयोगी एवं महात्वाकांक्षी योजना है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल रूप से सशक्त होना आवश्यक है।

कार्यक्रम में लाभार्थी छात्रों को टेबलेट वितरित किए जाते समय उनकी फोटोग्राफ़ी की गयी तथा मैपिंग कर उन्हें टेबलेट दिए गए।इस अवसर पर प्रो. अवधेश नारायण राय, प्रो. अजय राय, डॉ. राकेश पाण्डेय, डॉ. सुरेश प्रजापति, डॉ. नर नारायन राय, डॉ. विशाल सिंह, डॉ. सौम्या वर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. अवधेश पाण्डेय, डॉ. कंचन सिंह, डॉ. वी के ओझा, डॉ. शिल्पी सिंह, डॉ. सतीश राय, आदि उपस्थित थे।




