Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी प्रवास के बाद गाजीपुर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने हेलीकॉप्टर से बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के बाद जिला एवं मंडल स्तर के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि अधिकारी बराबर निगरानी करते रहें। बाढ़ चौकियों में रहने वाले पीड़ितों को भोजन, पानी और स्वास्थ्य सेवाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार हर नागरिक के साथ खड़ी है और आपदा की इस घड़ी में किसी को भी घबराने की आवश्यकता नहीं है। सीएम योगी ने मवेशियों के चारे, पीने के पानी की शुद्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही उन्होंने बाढ़ग्रस्त गांवों में दवाओं, एंटी स्नेक वैनम और एंटी रैबिज टीकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

Popular Articles