Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कमरे में खून से लथपथ हालत में मिले युवक युवती

दुल्लहपुर (गाजीपुर) । दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद देवरीबारी गांव में घर के एक कमरे में एक युवक और युवती लहूलुहान हालत में पड़े मिले।दोनो के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे।दोनो को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया।जहां युवती ने दम तोड़ दिया ,जबकि युवक को गम्भीर हालत में इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।युवक और युवती रिश्ते में चाचा भतीजी बताये जा रहे है।पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद देवरीबारी गांव के दुर्गविजय चौहान की पुत्री मधु (23) और रिश्ते में उसका चाचा मऊ के दोहरीघाट के हरौली निवासी सुनील चौहान (25) एक कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े पाए गए।दोनो का गला धारदार हथियार से कटा हुआ था। आनन फानन में परिजन दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये।जहां डाक्टरों ने मधु को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रुप से घायल सुनील को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाने में लग गई। युवक युवती के पिता की मौसी का लड़का है।युवक और युवती के बीच चाचा भतीजी का रिश्ता है। इस मामले में मधु की दादी लीलावती देवी ने बताया कि सुनील बचपन से ही मौसी के पास रहता था। पिता की मृत्यु के बाद उसे घर में रखकर पढ़ाया-लिखाया गया और वह बीटीसी की पढ़ाई कर रहा था। घटना के समय सुबह परिवार के सदस्य खेत और बच्चे स्कूल चले गए थे। ये घटना घटित हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस को सुसाइड नोट मिलने की भी जानकारी सामने आई है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद ने कहा कि सूचना मिली कि देवरीबारी गांव में एक कमरे के अंदर एक युवती युवक दोनों लहूलहुहान हालत में पड़े है। दोनों का गला कटा था।जिसमें युवती की मौत हो गई जबकि युवक को वाराणसी भेज दिया गया।परिजनों से पूछताछ किया जा रहा है। सोसाइट नोट मिला है। घटना की सत्यता क्या है पुलिस जांच कर रही है।  

Popular Articles