Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तीरंदाजी प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी

जमानियां गाजीपुर । हेतिम द्रोणा तीरंदाज़ी खेल मैदान में शुक्रवार को तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 22 सितंबर को देवरिया जिले में होने वाली यूपी स्टेट तीरंदाजी चैंपियनशिप के लिए टीम का गठन किया गया।कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित लोगों को फिट इंडिया मुहिम के तहत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की शपथ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष दुबे ने दिलाई।मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के अंडर-10 रिकर्व राउंड बालक वर्ग में स्वर्ण पदक युवराज सिंह, अंडर-10 भारतीय धनुष बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक आद्या व अंडर-13 रिकर्व राउंड बालक वर्ग में विराट मौर्य स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रजत पदक युवराज सिंह व कांस्य पदक अनुज गुप्ता ने हासिल किया।अंडर 13 भारतीय धनुष बालक वर्ग में संस्कार राय स्वर्ण,अतुल कुमार रजत पदक व शाहबाज खान कांस्य पदक जीता। सीनियर इंडियन राउंड बालक वर्ग में रणविजय स्वर्ण व कुणाल सिंह रजत व अनमोल यादव कांस्य पदक व चौथा स्थान रोहित कुमार ।सीनियर इंडियन राउंड बालिका वर्ग में अंजली कुमारी स्वर्ण पदक,सगुन यादव रजत पदक जीती।

सीनियर रिकर्व राउंड बालक वर्ग में आरुष वर्मा स्वर्ण ,शिवम यादव रजत,सब्बीर अली कांस्य पदक जीता।सीनियर कंपाउंड राउंड बालक वर्ग में विशाल यादव स्वर्ण पदक,आयुष यादव रजत व सत्यम जायसवाल कांस्य पदक अपने नाम किया।ओलंपिक राउंड रिकर्व बालक वर्ग में विराट मौर्य स्वर्ण पदक, युवराज सिंह रजत पदक व ओलंपिक राउंड भारतीय बालक वर्ग में कुणाल सिंह स्वर्ण पदक,अनमोल यादव रजत पदक मिला।प्रतियोगिता का संचालन सहायक कोच संदीप सिंह ने किया, जबकि निर्णायक मंडल में प्रमोद, प्रदीप, इमरान और शुभम शामिल रहे। इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी संदीप कुमार, अजीत गुप्ता, बलराम यादव और नमिता वर्मा ने भी सहयोग दिया।इस मौके पर काशीनाथ यादव, कामरान खान, अनिल यादव, वीर बहादुर सिंह, मनोज सिंह, बालिस्टर यादव, अनिल वर्मा, अरविंद राय और अब्दुल रशीद राईनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Popular Articles