Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला अपराध निरोधक कमेटी ने जिला जेल में स्वास्थ्य शिविर

गाजीपुर। प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक कमेटी के बैनर तले महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आनन्द मिश्रा के सहयोग से जिला अस्पताल शुक्रवार को डा. अनुकृति सिंह के साथ डॉ. संतोष कुमार यादव , रोहित प्रकाश वर्मा (फार्मासिस्ट) , जेल के डॉ. संतोष जायसवाल ,  भुवनेश कुमार (फर्मासिस्ट)  चर्मरोग (त्वचा रोग) शिविर का आयोजन किया गया था । जिसमें कुल  676 कैदीयों के मौजूदगी में 170 त्वचा रोग से ग्रसित बन्दी पाए गए । इन सभी बंदियों को उनके लक्षण के आधार पर जांच के बाद दवा वितरण किया गया । जिससे बंदी रक्षकों में खुशी का माहौल रहा । कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक कमेटी के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए, बधाई दिया । इस मौके पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत सिंह, विनीत चौहान,  जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार एवं रविन्द्र सिंह ,धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे ।

Popular Articles