
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व एमएलसी, कोआपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन और समाजवादी महिला सभा की जिला महामंत्री रीना यादव के पिता बच्चा यादव का पीजीआई लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया । उनके निधन से समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान नेता खो दिया है। उनके निधन की खबर फैलते ही राजनीतिक दलों में शोक छा गया।। निधन की खबर मिलते ही लोगों का उनके चूंगी स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। समाजवादी पार्टी एवं उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों की भारी भीड़ जुट गयी । जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने उनके आवास पर उनके शव पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर श्रृद्धांजलि अर्पित किया और जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार सदर राजीव यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शवयात्रा पार्टी कार्यालय समता भवन पर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और सांसद अफजाल अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी ने अपना एक महान नेता को दिया है। वह बहुत ही सहज,सरल, सादगी, समर्पण एवं ईमानदारी की प्रतिमूर्ति थे। वह किसानों, नौजवानों और आमजन में काफी लोकप्रिय थे। सांसद अफजाल अंसारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नेक दिल इंसान और संघर्षों का साथी बताया। उन्होंने कहा कि वह अपने संघर्षों की बदौलत एक गरीब परिवार से उठकर राजनीति के इस मुकाम तक पहुंचे थे। उनके निधन से समाजवादी परिवार ने अपना एक महान नेता को दिया है। जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।पार्टी कार्यालय समता भवन पर पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, मुहम्मदाबाद नगर पालिका परिषद के चेयरमैन रईस अहमद, अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, नुसरत अंसारी , शम्भू अकेला,डॉ सीमा यादव,शौर्या सिंह, संतोष यादव,अमित ठाकुर, कमलेश यादव,सुशील जायसवाल,विभा पाल, भानु यादव,राजेन्द्र यादव,सदानंद यादव, सुनील यादव,वंशबहादुर कुशवाहा, रामाशीष यादव,सुग्गु यादव, रीता विश्वकर्मा, दिनेश सरकार,अनिता यादव, धन्नो यादव, सुनीता यादव, राजनाथ कुशवाहा, अंजनी यादव गौरव, शेर अली राईन,कमलेश लाला, अनिल राय, आदित्य यादव, राहुल सिंह,द्वारिका प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।




