
गाजीपुर । राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 वाराणसी- गोरखपुर हाइवे पर नसीरपुर ,रसुलपुर बेलवा चौराहा पर आये दिन हो रही दुर्घटना की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर, ओवरब्रिज या अण्डरपास बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन व एनएचआई विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। छात्रनेता व सपा के नगर अध्यक्ष दिनेश सिंह यादव ने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर भारी वाहन तेज रफ्तारसे गुजरते हैं। जिससे स्थानीय राहगीरों, विद्यार्थियों, बजुर्गों को हाइवे पार करने में कठिनाई होती है। सड़क पार करने के दौरान अब तक सैकड़ों मौतें हो चुकी है। मालूम हो कि 06 जुलाई को नसीरपुर निवासी जितेन्द्र पाल उर्फ जित्तु के परिवार के चार लोगों की हाइवे पार करते समय दुर्घटना में मौत हो गयी थी।। इस हादसा के बाद उनका पूरा परिवार उजड़ गया। इस घटना के तीन दिन बाद ही शहर कोतवाली क्षेत्र के कोन्हवा रूहीपुर निवासी सचिन कुमार दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हो गया था। जो आज भी वाराणसी में जिन्दगी और मौत से जुझ रहा है। अब तक इस फोरलेन कट पर सैकड़ों दुर्घटनाएं हो चुकी है। इस घटना के जिम्मेदार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के अधिकारी हैं। दुर्घटना के बाद सम्बन्धित अधिकारियों ने रसुलपूर बेलवां क्रासिंग पर ब्रेकर और नेरो का कार्य तथा रम्बल स्प्रीट लगाने का कार्य शुरु करके बीच में ही छोड़कर चले गये। आज भी इस कट पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। खाँवपुर के पास हाइवे की स्ट्रीट लाइटें भी बन्द रहती हैं जिससे रात में आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है।अधिकारी भी इसी रास्ते से आते जाते हैं लेकिन न तो उनको दिखाई देता है और ना ही यहाँ के जनता की आवाज सुनायी देती है। पदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना कि समय रहते अगर जनता की सुविधा के लिए कार्य शुरू नहीं किया गया तो हम लोग तब तक लड़ाई लड़ते रहेगें जब तक कि हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती है। सत्याग्रह में रमेश,बबलू,जयराम ,मनोज,विकाश,मनीष,रामशीष,पंकज,सत्यम,रविन्द्र,अभिषेक,शिवशंकर,मनीष,मुलायम कुमार ,धनजय कुमार ,संतलाल कुमार ,गोबिंद पाल ,कमलेश कुशवाहा ,कैलाश राम ,मुमताज़, टेल्हू अंसारी ,विनोद ,अनूप ,मंगलदीप कुमार,प्रदीप कुमार ,दुर्गेश ,पिंटू ,प्रमोद ,रामचंद्र बिंद,सूबेदारआशीष ,ओमकार ,मोनू ख़ान ,श्यामलाल, सुरेश,अरुण कुमार शामिल रहे।




