
रेवतीपुर (गाजीपुर)। पुलिस ने शुक्रवार को रामबृक्ष का पुरा के पास से कार सवार बिल्डर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक पिस्टल तथा चह कारतूस बरामद किया है।एसपी डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार पुलिस कर्मियों के साथ रेवतीपुर गांव के रामबृक्ष का पुरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मखबिर से सूचना मिली कि एक युवक कार से असलहा लेकर कहीं जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस तेज गति से आ रही एक कार को रोका। चार सवार की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पिस्टल व छह कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम शहर कोतवाली के नवापुरा निवासी आनन्द मोहन सिंह बताया। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान इसके पास से एक पिस्टल, 6 कारतूस बरामद किया गया है,बताया कि एक कार भी जप्त हुई है। पकड़े गये युवक पर तीन मुकदमें दर्ज है।




