
गाजीपुर। जिले के युवाओं को दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन फायर वालंटियर्स से विभाग आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में सहयोग लेगा। प्रशिक्षण के बाद इन फायर वालंटियर्स को विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जो किसी भी निजी संस्थानों पर अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी और अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति में लाभकारी होगा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी ने बताया कि अग्निशमन केंद्रों की क्षमता को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लाक और तहसील स्तर पर 50-50 फायर वालंटियर को विभाग की ओर से एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके बाद आगजनी की घटनाओं और आपातकालीन स्थितियों में विभाग इन फायर वालंटियर्स से सहयोग लेगा। विभाग के पास इन फायर वालंटियर्स के नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज होंगे। कहीं भी आगजनी की घटना होने पर संपर्क करेंगा। फायर वालंटियर्स को आग बुझाने और बचाव कार्यों में दक्ष बनाने के लिए अग्निशमन विभाग एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में फायर फाइटिंग उपकरणों का उपयोग, आग पर नियंत्रण के उपाय, रेस्क्यू ऑपरेशन, प्राथमिक उपचार समेत 21 बिंदु पर जानकारियां दी जाएंगी। जिले चार अग्निशमन केंद्रों पर 50-50 स्थानीय युवाओं को फायर वालंटियर के रूप में चयनित किया गया है। फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पहल न केवल आपदा प्रबंधन को सशक्त बनाएगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को सेवा का एक नया अवसर भी प्रदान करेगी। विभाग की ओर से फायर वालंटियर की टीम बहुत पहले ही बना दी गई थी, अब अपर पुलिस महानिदेशक अग्निशमन और सेवा मुख्यालय के आदेशानुसार इनकों एक सप्ताह का प्रशिक्षण पिछले 18 अगस्त से दिया जा रहा है। प्रशिक्षण कई चरण में होने है। उन्होने ने बताया कि अग्निशमन तथा आपात सेवा नियमावली 2024 के अनुसूची सात के अनुपालन में महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा, आय के आदेश पर कतिपय भवनों में एक जनवरी से पूर्व आग्नि सुरक्षा करने के लिए अग्निशमन सुरक्षा अधिकारी एवं अग्निसुरक्षा कर्मी की नियुक्ति अनिवार्य कर दी गई है। इसी क्रम में अग्निसचेतकों के साप्ताहिक प्रशिक्षण अग्निशमन स्टेशन गाजीपुर (पुलिस लाईन) में विशाल शुक्ला, उदय राज यादव एवं मनोज कुमार द्वारा सोमवार से शनिवार तक 50 बच्चो का बैच के माध्यम से आग से कैसे बचाया जा सके एवं कैसे रोका जा सके का प्रशिक्षण 21 बिन्दुओं पर दिया जा रहा है। सरकारी विभागो, मौल, प्राइवेट कम्पनियों, घरो में एवं अन्य वस्तुओं में आग लग जाने पर लाभार्थियों द्वारा आग को कैसे बुझाया जा सके इसके बारे में मौके पर उपस्थित बच्चो द्वारा आग लगने के बाद गैस के माध्यम से आग को बुझाया। इस अवसर पर अभय नारायण सिंह, वैभव शर्मा एवं विभाग के कर्मचारी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।




