Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगाः प्राचार्य

गाजीपुर। पीजी कालेज में सरकार की महत्वाकांक्षी स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 133 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह योजना न केवल छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ रही है, बल्कि उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने में भी मदद कर रही है। प्राचार्य ने कहा कि डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा और देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करेगा। छात्र-छात्राओं ने टैबलेट प्राप्त कर अपनी खुशी व्यक्त की और इसे अपनी पढ़ाई में सहायक बताया। वितरण समारोह में शामिल प्राध्यापकों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम बताया। इस अवसर पर स्मार्ट फोन/ टैबलेट वितरण समिति के सदस्य डॉ. अविनाश चंद्र राय, डॉ. अमित कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, डॉ. उमानिवास मिश्र, डॉ. अशोक कुमार, पंकज यादव, उत्कर्ष सिंह, संजय कुमार, डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, डॉ. अतुल कुमार सिंह के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। अध्यक्षता नोडल अधिकारी प्रोफ. (डॉ) विनय दुबे, संचालन उप नोडल अधिकारी प्रोफ. संजय चतुर्वेदी ने किया।

Popular Articles