Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

आज की सरकार सिर्फ़ सत्ता बचाने के लिए समाज को बांटने में लगी हैः डा. मारकंडेय

गाज़ीपुर। शहर के सकलेनाबाद स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर भारत रत्न दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 81वीं जयंती “सद्भावना दिवस” के रूप में मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और भाईचारे, शांति एवं एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।इस अवसर पर खालिसपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी  किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना-प्रौद्योगिकी की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति में स्थान देकर लोकतंत्र को मजबूत किया।एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह ने कहा कि आज जब नफरत फैलाने वाली राजनीति चरम पर है, तब राजीव गांधी की “सद्भावना” की नीति ही देश को जोड़ने का मार्ग दिखाती है।

पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था और सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना राजीव गांधी ने ही साकार किया। आज की सरकार सिर्फ़ सत्ता बचाने के लिए समाज को बांटने में लगी है, जबकि राजीव गांधी ने समाज को जोड़ने का काम किया।पीसीसी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारें “धर्म और नफरत” की राजनीति में उलझाकर जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती हैं। जबकि राजीव गांधी ने सदैव विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखा।उपस्थित कांग्रेसजनों ने शपथ ली कि वे समाज में शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए संघर्षरत रहेंगे। इस मौके पर अजय सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, राजीव सिंह, राम नगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, इरफान अंसारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, दिव्यांशु पांडे, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, संजय गुप्ता, श्याम नारायण कुशवाहा, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, पारस उपाध्याय, मुस्ताक, देवेंद्र कुमार सिंह, मोहन राम, संजय सिंह, सुशील कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडेय, राजेश विश्वकर्मा, रिजवाना रसूदन, किरण देवी, शिवा अंसारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Popular Articles