
गाजीपुर। लक्ष्मीबाई स्कूल फुल्लनपुर में शक्ति फाउंडेशन ने 19 अगस्त को रक्षाबंधन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम को विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षक अर्चना राय ने कराया। जिसमें शौर्या सिंह और सौम्या सिंह का विशेष सहयोग किया। शक्ति फाउंडेशन ने इसके पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और महिला पीजी कालेज में भी कार्यक्रम कराया था। जिसमें कई छात्राओं ने भाग लिया। शौर्या सिंह ने बताया कि हम लोग संस्थाओं के माध्यम से स्कूलों और कॉलेज में जाकर इस प्रकार के आयोजन करते हैं। जिससे छात्राओं में सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं ।

विजेता छात्राओं को संस्था पुरस्कृत भी करती है।रक्षाबंधन प्रतियोगिता की विजेता उरुज को प्रथम पुरस्कार, पलक गुप्ता द्वितीय पुरस्कार।मेहंदी प्रतियोगिता की विजेता में अंजलि कुमारी (जीजीआईसी,) को प्रथम पुरस्कार, माधुरी चौहान द्वितीय तथा अंकिता भारती को तृतीय पुरस्कार मिला। इसी तरह महिला पीजी कॉलेज की विजेता की अर्चना कश्यप (बीए द्वितीय वर्ष) को प्रथम पुरस्कार, रितिका सिंह (बीए द्वितीय वर्ष) को द्वितीय पुरस्कार तथा वैशाली (बीए द्वितीय वर्ष) को तृतीय पुरस्कार दिया गया।




