
गाजीपुर। स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास के सदस्यों ने बुधवार को स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारत रत्न दिए जाने, उनका स्मारक बनवाने एवं बाढ़ पीड़ितों को उनकी क्षतिपूर्ति दिलवाने के संबंध में एएसडीएम को पत्रक सौपा। एएसडीएम ने प्रतिवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।इस मौके पर ओमनारायण प्रधान , शशिधर राय ,विनोद राय, राजेंद्र राय, आलोक राय प्रधान, गिरिजेश कुमार राय, विश्वनाथ राय, दीपक कुमार पांडेय , विपुल राय तथा मारुति कुमार राय उपस्थित रहे।




