
गाजीपुर। लखनऊ में ‘अस्मिता खेलो इंडिया किक बॉक्सिंग लीग चैंपियनशिप 2025 ‘में शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने कोच देवेन्द्र प्रजापति, टीम मैनेजर आमना ओबैद एवं जूनियर कोच प्रियांशु राय के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने नौ गोल्ड और दो सिल्वर मेडल प्राप्त किया। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली छात्राओं में कीर्ति कौर, तेजस्विनी सिंह, खुशी, अंजली यादव, रिद्धि गुप्ता, शिल्पा यादव, उषमा यादव, प्रज्ञा राय और साक्षी कुमारी तथा सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाली अर्पिता कुमारी एवं अनुषा यादव को विद्यालय की ओर से भी सम्मानित किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी एवं निदेशिका डॉ मीना अदहमी ने छात्राओं को बधाई दिया।




