
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। शहीद दिवस पर सोमवार को शहीद पार्क मुहम्मदाबाद में 18 अगस्त 1942 को देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणो की आहुति देने वाले अष्ट शहीदों को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम का प्रारम्भ शहीद स्मृति भवन पर उपजिलाधिकारी डाo हर्षिता तिवारी ने ध्वजारोहण करके किया।उसके बाद राष्ट्रगान और अष्ट शहीद अमर रहे का नारा लगाया गया। शहीदो की याद में हवन पूजन हुआ। दीप प्रज्वलित कर शहीद झांकी का अनावरण किया गया।लोगो ने अमर शहीद डा० शिवपूजन राय एवं वंश नारायण राय की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुहम्मदाबाद के अष्ट शहीदो को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 9 अगस्त 1942 को मुम्बई में महात्मा गांधी ने अंग्रेजो भारत छोड़ो का जो आवाहन किया उसमें पूरे देश में क्रांति हुई ।उसमें गाजीपुर के नौजवानों ने डाo शिवपूजन राय के नेतृत्व में शहादत दिया। उन्होने कहा कि 11 शताब्दी में हम दुनिया में सबसे अमीर देश थे। दुनिया की जीडीपी में हमारा हिस्सा 33 प्रतिशत था। 15 वीं शताब्दी में दुनिया की जीडीपी में हम 25 प्रतिशत थे।उसके बाद लम्बे समय तक हम गुलाम रहे ।इग्लैंड अमीर रहा क्योंकि हमारे यहां से वे करीब तीन हजार मिलियन डालर लूट कर ले गये।आजादी मिलने के बाद 1950 के आसपास हमारी जीडीपी 4 प्रतिशत थी। यहां से हमारी विकास यात्रा शुरू होती है। 2023 में दुनिया की जीडीपी में हम 15 प्रतिशत और इस समय 16 प्रतिशत से ज्यादा है।

देश को आजाद हुए लम्बा समय बीत गया। उसका मुल्यांकन हमें करना चाहिए कि जिन उद्देश्यो को लेकर महान लोगो ने शहादत दी। हम उसमें अब तक क्या पा सके। बापू हमेशा कहा करते थे कि हम दूसरों से जो अपेक्षा रखते हैं हमें उसे अपने आचरण से दिखाना चाहिए। सामान्य तौर पर हम अपेक्षाएं बहुत करते हैं अधिकारों की बात करते हैं अगर अपने कर्तव्यों का भी हम ध्यान रखें तो देश काफी तरक्की कर सकता है। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो परिश्रम और त्याग किया उनके नाम की रोटी हम खा रहे हैं अगर वास्तव में हमे मातृभूमि से प्यार है तो अपने कर्तव्यों का हम ईमानदारी से पालन करें तो भारत फिर प्राचीन गौरव को प्राप्त करेगा। यही शहीदों के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। काग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि गाजीपुर बलिदानियो की धरती रही है।

गांधी जी के आवाहन पर जो आन्दोलन शुरू हुआ उसमें गाजीपुर के शहीदों ने अपनी शहादत देकर अजादी की लड़ाई की शुरुआत किया।उन्होंने कहा कि शहीद स्थल हमारे लिए मंदिर है आप जो मनोकामना लेकर यहां से जाइये वह अवश्य पूर्ण होगी। आपस में भाईचारा होना चाहिए।

हमारे बीच मतभेद हो सकता है मनभेद नहीं होना चाहिए। शहीदों के रग रग में राष्ट्र वाद भरा था. आज हमें इन वलिदानियो से प्रेरणा लेकर अपने अन्दर देशभक्ति और राष्ट्र वाद की भावना विकास करें तो भारत की तरफ कोई बूरी दृष्टि से नहीं देख सकेगा।शहीद डा०शिवपूजन राय के पौत्र वरिष्ठ पत्रकार अजय राय ने मुहम्मदाबाद ट्रामा सेन्टर का नाम अमर शहीद शिवपूजन राय के नाम पर रखने की मांग किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, विधायक सुहैब अंसारी मन्नू, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे,पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय,इफको निदेशक विजय शंकर राय,भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा,ब्लाक प्रमुख अवधेश राय,प्रमुख प्रतिनिधि आनन्द राय मुन्ना, भाजपा युवा नेता पीयूष राय,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय,बिजेन्द्र राय, कृष्ण बिहारी राय,बिरेन्द्र राय, संदीप गुप्ता उर्फ दीपू,कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील राम,कांग्रेस के प्रदेश सचिव आनन्द राय सांकृत,पूर्व सचिव डा० जनक कुशवाहा, रबिकान्त राय,पूर्व प्रमुख चंदा यादव,नपा चेयरमैन रईश अहमद,उमाशंकर राय, युवा नेता राजेश राय बागी आदि प्रमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य मान्धाता राय व संचालन चौधरी दिनेश चन्द्र राय ने किया।




