
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव में सोमवार की सुबह ट्यूवेल का फेस बदलते समय एक स्कूल के प्रबंधक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।जॉन किड्स चिल्ड्रेन स्कूल के प्रबंधक संजय यादव (35) घर पर ही ट्यूबवेल लगा है। वह सुबह ट्यूवेल का फेस बदल रहे थे। अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने ही उनकी भाभी ने उन्हे बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी झटका लग गया। इसके बाद बड़े भाई ने किसी तरह छत पर चढ़कर पोल से तार हटाया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गये। परिवार के लोग आनन फानन में उन्हे मऊ अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। संजय यादव के निधन की खबर से दुल्लहपुर से लेकर जखनियां तक शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही सैकड़ो की संख्या में लोग उनके दरवाजे पर पहुंच गये घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख छोटू यादव, समाजसेवी निजामुद्दीन सिद्दीकी के प्रतिनिधि सुनील यादव, प्रबंध निदेशक डॉ. अनिल यादव, समाजसेवी श्यामलाल यादव, प्रधान जीवधान यादव, चंद्रिका यादव, मनोज कुमार, श्रीकेश गोड़, वृंदावन प्रधान रमेश यादव सहित हजारों लोग मौजूद रहे।




