
देवकली (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के मुड़ियार गांव में अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग करने के दौरान अचानक गियर लग जाने से ट्रैक्टर की जद में आकर ओमकार कुशवाहा (35) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी सैदपुर में उपचार कराया गया। जानकारी के अनुसार मुड़ियार निवासी ओमकार कुशवाहा दोपहर में घर के बाहर अपने ट्रैक्टर की सर्विसिंग कर रहा था। सर्विसिंग ने के बाद वह चाबी लगाकर ट्रैक्टर स्टार्ट कर रहा था। तकनीकी गङबङी से अचानक ट्रैक्टर का गियर लग गया। जिससे रोटावेटर लगा ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ गया और रोटावेटर से दब गया। यह संयोग रहा कि ट्रैक्टर घर के दिवाल से टकराकर बंद हो गया। जिससे वह घायल हो गया। यह देख कर लोग अवाक रह गये। लोगों ने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। ग्रामीणों ने रोटावेटर उठाकर उसे बाहर निकाला। घायल अवस्था में उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर ले जाया गया।




