
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियां में जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 74 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 258 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 27 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी मनोज पाठक की अध्यक्षता 25 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया। तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 15 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। कासिमाबाद तहसील में उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार की अध्यक्षता में 21 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर चार निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 प्रार्थना पत्र मिले ।जिसमें चार का निस्तारण किया गया एवं तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 81 प्रार्थना पत्र मिले। जिसमें आठ का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी जखनियां, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, तहसीलदर जखनियां, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




